युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

Spread the love

रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में युवतियां सुरक्षित नहीं है। ऐसा कहने में कोई गुरेज नहीं है, क्योकि अभी किशोरी से गैंगरेप का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार की देर रात्रि का शीपूर हाईवे से बाइक सवार बदमाशों ने युवती का अपहरण किया और घने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि गैंगरेप करने वाले तीन युवक थे और उस वक्त युवती का अपहरण किया। जब वह अपने दोस्त की बाइक से घर लौट रही थी। पुलिस ने फौरन मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

बताते चले कि कोतवाली इलाके की रहने वाली एक पहाड़ी युवती सिडकुल की कंपनी में काम करती है और किराए के मकान में रहती है। शनिवार की देर शाम वह अपने दोस्त और सहेली के साथ बाइक से लौट रही थी कि देर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे अचानक एक बाइक पर तीन युवक आ ते है और काशीपुर फ्लाईओवर से कुछ ही दूरी पर हाथापाई कर युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठता है और तीसरा आरोपी युवती के दोस्त की बाइक छीन लेता है और सभी घने जंगल की तरफ ले जाता है। जहां बारी-बारी से अभियुक्तों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और छतरपुर-भुरारानी निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास के पीछे स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। इसी दौरान पुलिस को मिली अपहरण की सूचना पर जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की। तो युवती बदहवास हालत में झाडियों में मिली और पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कर भर्ती कराया। साथ ही पीड़िता की सहेली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

रुद्रपुर। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए इकबालिया बयान में यह बताया था कि उसकी सहेली और वह अपने-अपने दोस्त के साथ बाइक पर थे और गदरपुर की तरफ से अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा शुरु कर दिया था। बाइक को ओवरटेक करते ही अभियुक्तों ने उसके दोस्त से हाथापाई की और अपनी बाइक पर उसे और दूसरी बाइक पर युवक और उसकी सहेली का भी अपहरण किया। वारदात से पहले सभी के मोबाइल भी छीन लिया और सूनसान रोड पर सहेली व उसके दोस्त को छोड़कर दिया थ्लेा। इससे साफ था कि अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गैंगरेप को अंजाम दिया है।

रुद्रपुर। पीड़िता का यह भी कहना था कि उसके मुंह को बांध दिया था और एक युवक ने उसका हाथ मोडकर उसे बाइक पर दबाकर रखा था और बार-बार धमका रहा था कि शोर शराबा किया। तो धारदार चाकू से गर्दन काट दी जाएंगी। जहां एक युवक ने अपनी बाइक पेट्रोल पंप पर रोकी और 500 रुपये का यूपीआई के माध्यम से पेट्रोल भी भराया। यू पी आई की बात सामने आते ही पुलिस ने पेट्रोल पंप को चिह्नित कर लिया है और सोमवार को बैंक खुलते ही यूपीआई की डिटेल भी जुटा लेगी।

रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है और पुलिस ने पीड़िता की सहेली की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। बयानों के आधार पर तीन आरोपी होने की बात सामने आई है। फिलहाल दिनेशपुर,पंतनगर, किच्छा के अलावा कोतवाली की पुलिस खोजबीन कर रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएंगी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके की कल्याणी नदी में एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर। वर्ष 2022 को सड़क हादसे मे मौत के  मामले की सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी को 13.31 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया। अदालत ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

    कमीशन नहीं देने पर फाइव स्टार होटल के सामने धरना होटल कर्मी को दिलाया था किराए का मकान 14 हजार देनी थी कमीशन, व्यापारियों का हंगामा