75 शराब कारोबारियों से बकाया वसूलने में विभाग के सामने बड़ी चुनौती

Spread the love

रुद्रपुर। :-पिछले आठ सालों से 105 करोड़ की राजस्व वसूली जिला आबकारी विभाग के लिए एक चुनौती बनी हुई है। हर साल रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने के बाद भी जिले के शराब कारोबारियों ने अभी तक राजस्व जमा नहीं किया और रिकवरी फाइल भी अटकी पड़ी हुई है। जिसको लेकर जिला आबकारी विभाग ने एक बार फिर राजस्व प्राप्ति के लिए मशक्कत शुरू कर दी है।
बता दे कि वर्ष 2018-19 से वर्ष 2024 से 25 तक जिला आबकारी विभाग ने जिले की मदिरा दुकानों की निविदा के आधार पर आवंटन कराया था। उस वक्त जिला आबकारी विभाग के सामने कुल 81 बकायेदारों की सूची थी और आबकारी विभाग ने आरसी काटते हुए कड़ी मशक्कत के बाद महज पांच बकायेदार से पांच करोड़ रुपये का बकाया चुकता किया था,लेकिन अभी भी विभाग के सामने 75 शराब कारोबारियों का बकाया वसूली एक चुनौती बनी हुई है। हालांकि विभाग द्वारा हर वर्ष बाकीदार के रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर दिए है और जिलाधिकारी को वसूली रिपोर्ट भी भेज दी है। बावजूद इसके पिछले आठ सालों से 75 मामलों की फाइल दफ्तर में अटकी हुई है। 29 मामले न्यायालय,46 की कटी आरसी

रुद्रपुर। हालांकि बकाया वसूली से जुड़े 29 मामले न्यायालय और आबकारी आयुक्त स्तर पर अपील विचाराधीन है और 46 मामलों में करीब 54 करोड़ रुपये की वसूली के लिए आबकारी विभाग ने आरसी जारी कर दी है। साथ ही तीन मामलों में बकायेदारों की संपत्ति को कुर्क हो चुकी है।  विभाग का दावा है कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों की सुनवाई होने के बाद वसूली की कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।

रुद्रपुर। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिछले आठ सालों से लंबित वसूली मामले में न्यायालय और आबकारी आयुक्त स्तर तक विभाग पैरवी करेगा और 75 बकाये दारों से 105 करोड़ की राजस्व वसूली का प्रयास कर रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर डीएम कार्यालय में पत्राचार कर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी,क्योंकि राजस्व वसूली करने का अधिकार जिला प्रशासन को है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveगदरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक   समेत चार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजवीर…

    हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

    Spread the love

    Spread the love सितारगंज ।   युवती को शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये ऐंठने और दो बार उसकी शादी तुड़वाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    हैवानियत की हद पार, ब्लैकमेल कर सात साल तक किया शोषण

    पिता की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

    निर्माणाधीन मकान में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

    निर्माणाधीन मकान में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

    75 शराब कारोबारियों से बकाया वसूलने में विभाग के सामने बड़ी चुनौती

    75 शराब कारोबारियों से बकाया वसूलने में विभाग के सामने बड़ी चुनौती

    रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया गुलदार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया गुलदार, लोगों से सतर्क रहने की अपील