रिहायशी क्षेत्र में घूमता नजर आया गुलदार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

रुद्रपुर  :-कोतवाली पंतनगर इलाके में एक बार फिर गुलजार की हलचल देखने के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। सिडकुल चौकी स्थित एक रिहायशी कॉलोनी परिसर में गुलजार की सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आई है। जिसमें गुलजार कॉलोनी की चारदीवारी के समीप विचरण करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि विभाग ने गुलदार की दस्तक की तस्दीक शुरु कर दी है और आसपास के लोगों को सावधानी रहने का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब सिडकुल चौकी स्थित रिवर क्रिस्ट रिहायशी कॉलोनी में भोजन की तलाश में गुलजार घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसकी भनक लगते ही स्थानीय बाशिंदों में भय पैदा हो गया और मामले की सूचना वन विभाग को दी गई । मंगलवार की सुबह रेजर  रूप नारायण गौतम के आदेश पर वन दरोगा ने कर्मियों के साथ स्थलीय मौका मुआयना किया और वायरल वीडियो की वास्तविक पुष्टि की। बताया जा रहा है कि गुलजार को विचरण करते हुए स्थानीय कुछ लोगों ने भी देखा है। ऐसे में वन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधान रहने का आह्वान किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति बेवजह गुलजार को परेशान नहीं करे और फौरन वन विभाग को सूचित करे। रेंजर ने बताया कि फिलहाल वन दरोगा को मौके पर भेजा गया था। अक्सर गुलजार भोजन की तलाश या फिर भटकते हुए कॉलोनी की तरफ रुख कर दिया होगा। अक्सर गुलजार घुमने के बाद वापस जंगल चले जाता है।
——————–

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार