गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

गदरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक   समेत चार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजवीर सिंह विर्क यूथ कांग्रेस का पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और आकाशदीप सिंह यूथ कांग्रेस का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुका है। दोनों कांग्रेस से जुड़े हैं।  एसएसपी ने बताया कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। अभियुक्तों के बाद पिस्टल, तमंचा व स्कार्पियों बरामद हुई है।गिरफ्तार अभियुक्तों में दो कांग्रेस से जुड़े हैं। इनके अलावा पुलिस ने प्रशांत सिंह उर्फ मनी और सौरभ कुमार को भी हरिपुरा जलाशय के पास से दबोचा है। दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कांग्रेस नेताओं के आपराधिक मामले में नाम आने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

 

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग