एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

रुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीएम कार्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर अपना आक्रोश जताया। उन का कहना था कि उनका परिवार 62 सालों से रुद्रपुर में रहता है और वर्तमान में माता दर्शना ठुकराल घर की मुखिया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बेवजह आपत्ति लगाकर वोट काटने का खेल खेल रही है। आगाह किया कि जल्द ही उनकी माता सहित रुद्रपुर विधानसभा के मतदाताओं को मिली आपत्ति नोटिस का निस्तारण नहीं हुई। तो डीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू होगी।
पूर्व विधायक ठुकराल का कहना था कि उनका परिवार वर्षो से रुद्रपुर में रहता है और माता दर्शना ठुकराल ही घर की मुखिया है। ऐसे में ऑनलाइन बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस देखा और जब आपत्ति लगाने वाले व्यक्ति से पूछा। तो उसने साफ इंकार कर दिया और हस्ताक्षर मिलान का मुद्दा उठाया। गहराई से पड़ताल की। तो पता चला कि सत्ताधारी पार्टी का एक कार्यकर्ता द्वारा आपत्ति लगाई और एक ही व्यक्ति द्वारा 100 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई है,जब कि एस.आई.आर नियमावली में एक व्यक्ति महज पांच आपत्तियां लगा सकता है। इसके अलावा रुद्रपुर विधानसभा में भी सैकड़ों मतदाताओं को आपत्ति नोटिस मिला और सभी वर्षो से मतदा न का प्रयोग कर रहे है। ठुकराल का आरोप था कि तीन अगस्त से छह अगस्त का समय बीत चुका है और अभी तक एस.आई.आर आपत्ति की सुनवाई प्रारंभ नहीं हुई। उन्होंने आगाह किया कि जल्द ही उनकी माता सहित अन्य मतदाताओं की आपत्तियों का निस्तारण नहीं हुआ। तो डीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल प्रारंभ होगी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान