रुद्रपुर।:-सितारगंज से लापता 13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का मुद्दा उठाते हुए भाकपा शिष्टमंडल ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसएस
पी को ज्ञापन देकर बरामदगी का मुद्दा उठाया। आगाह किया कि यदि जल्द ही संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन होगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सितारगंज की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका पिछले 70 दिनों से लापता है और परिवार को संदेह है कि बालिका का अपहरण हुआ है,जबकि एक आरोपी की पहचान भी हो चुकी है। बावजूद इसके सितारगंज पुलिस लापरवाही बरत रही है और गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि देरी होने के कारण बालिका के साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने एसएसपी से बालिका को बरामद करने का मुद्दा उठाया और आगाह किया कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली, एक्टू जिला सचिव अनीता अन्ना,धीरज कुमार,ज्ञानी सुरैन सिंह, मुकीम कुरैशी, हेमंत भट्ट, माधुरी देवी, मिथिलेश, कांग्रेसी नेता नूर अहमद ,साजिद खान आदि मौजूद रहे।
सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान
रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…