रुद्रपुर। :-कोतवाली इलाके की रहने वाली इरम द्वारा प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था और जहर खाकर सुसाइड का प्रयास भी किया था,लेकिन इरम की इस कहानी का राज उस वक्त खुला। जब खुद प्रेमी अपने परिवार के साथ कोतवाली आता है और साक्ष्यों के साथ बताता है कि इरम ने उस से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और धमकाया था कि रकम नहीं देने पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी। पुलिस ने युवती व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
बताते चले कि बुधवार की रात्रि को इरम परवीन नाम की युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चला कि युवती ने जहर खा कर सुसाइड का प्रयास किया है। जिसका कारण उसका प्रेमी है और प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अभी पुलिस जांच शुरू ही हुई थी कि गुरुवार की शाम को युवक की पत्नी शाहीदा अपने पति के साथ कोतवाली आती है और एक करोड़ फिरौती और धमकी देने जैसे मैसेज दिखाकर तहरीर देती है। आरोप था कि इरम ने परिवार के साथ झूठी कहानी रची और ब लात्कार जैसे मुकदमा में फंसाने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इरम परवीन,पिता जाकिर हुसैन, माता रोशन जहां,भाई अदनान, भाभी तबस्सुम और बहन नजागत परवीन के अलावा इरम के पति शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
——————
अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई
रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…