राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। इस दौरान धारदार हथियार लहराए जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के चलते इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हंगामे के दौरान धारदार हथियार लहराए जाने की बात भी सामने आई है। इससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।
हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत
हल्द्वानी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…
