बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह अपने दो बेटों को लेकर घर से फरार हो गया। बिलखती बेटी को घर पर ही छोड़ गया। खून से लथपथ महिला का शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी पति को तलाश कर रही है। घटनाक्रम बारादरी थाना क्षेत्र का है। जोगी नवादा के सतीश का विवाह बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव की सरोज के साथ हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी में अनबन के कारण सरोज अपने मायके चली गई थीं।
मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…