30 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

काशीपुर। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पाने वाले को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दस दिन शेष बचे हैं। मेधावी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के छात्रवृत्ति नोडल डॉ. भानू प्रताप सिंह गौतम ने बताया कि इंटरमीडिएट में 80 फीसदी अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम सेमेस्टर के पात्र मेधावी छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तृतीय एवं अन्य उच्च सेमेस्टरों के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने प्रत्येक सेमेस्टर में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थी अपना आवेदन मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पोर्टल cmheiss.samarth.ac.in पर 30 अक्तूबर की शाम चार बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए समिति सदस्य डॉ. तिलकराम प्रजापति, डॉ. मंजुल गोंडवाल, डॉ. चंद्रकला सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में