उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 33 मकान राख; जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक अंतर्गत पवाणी गांव में भीषण आग में 33 मकानों के जलकर राख होने तथा 58 परिवारों के बेघर होने की घटना के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने नलों में पानी न होने को लेकर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर गांव में पाइपलाइन बिछाई गई और घरों में नल लगाए गए, लेकिन इन नलों में पानी नहीं आता।

उनका कहना है कि यदि सरकारी योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में नियमित पानी की आपूर्ति होती तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और कई पुश्तैनी मकानों को जलने से बचाया जा सकता था। पवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे लगी आग को बुझाने में साढ़े चार घंटे से अधिक का समय लगा।

अधिकारियों के अनुसार, आग में 33 रिहायशी मकान, एक प्राथमिक विद्यालय और एक पंचायत भवन जलकर खाक हो गया। गांव के केवल 13 मकान आग से सुरक्षित बचे। अभियान में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम शामिल रहीं। निकटवर्ती गांवों, ओसला, गंगाड़ और ढाटमीर गांवों के लोग भी मदद के लिए पहुंचे।

बचाव कार्य के दौरान ओसला निवासी गंगा सिंह घायल हो गए। गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने से राहत कार्य में दिक्कतें आईं। हालांकि, इसमें कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों का सबकुछ जलकर तबाह हो गया।

नलों में पानी नहीं, 200 मीटर दूर से लाना पड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने के लिए ग्रामीणों और बचाव दलों को गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर रहना पड़ा। ग्रामीणों ने जहां बाल्टियों से पानी ढोया, वहीं अग्निशमन दलों और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने प्राकृतिक जलस्रोत से पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 33 मकान राख; जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल

    सायरन बजते ही छाया अंधेरा, कहीं आग तो कहीं मलबे में दबे लोगों को बचाने दौड़ी टीमें

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी