पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

बरेली के पप्पू गिरधारी उर्फ गिरधारी लाल साहू मुश्किलों में घिरने लगे हैं। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी रेखा आर्य ने पप्पू गिरधारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रखी है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी)  बरेली पहुंची। यहां पप्पू गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पति-पत्नी के इस झगड़े ने बरेली के करीब 35 साल पुराने जैन दंपती  हत्याकांड को चर्चा में ला दिया है। पप्पू गिरधारी जैन हत्याकांड के आरोपी हैं। बरेली के पप्पू गिरधारी और उनकी मिनिस्टर पत्नी रेखा आर्य के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। इसकी शुरुआत करीब दो साल पहले हुई थी। जब पप्पू गिरधारी और उनकी मैनेजर कल्पना मिश्रा के कथित संबंध सामने आए थे। हालांकि तब कल्पना मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। पप्पू गिरधारी खामोश हो गए थे। दोनों के बीच ताजा तल्खियां के बीच भी मैनेजर वाला वही पुराना विवाद माना जा रहा है। कुल मिलाकर पप्पू गिरधारी, जो बरेली से लेकर उत्तराखंड की राजनीति तक चर्चा में छाए रहते हैं। इस बार पत्नी के साथ झगड़े में घिरते नजर आ रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम जांच कर रही है। इस क्रीम में टीम बरेली पहुंची है। यहां पप्पू गिरधारी के आपराधिक रिकॉर्ड, आर्थिक साम्राज्य का पता लगा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में