जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हुए कनेक्शन, इंडेन के 33 हजार और भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित

रुद्रपुर। त्योहारों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले के करीब 55 हजार परिवारों के गैस कनेक्शन ब्लॉक होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। जिले में भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के कुल 4.99 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 11 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराई, जिसके चलते उनके कनेक्शन प्रभावित हुए हैं।

जिले में इंडेन गैस के करीब 3.19 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 33 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। वहीं, भारत गैस के 1.10 लाख उपभोक्ताओं में करीब 20 हजार कनेक्शन ब्लॉक हैं। एचपी गैस के 70 हजार उपभोक्ताओं में लगभग दो हजार कनेक्शन प्रभावित हुए हैं।

ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। तय समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अब कनेक्शन बहाल कराने के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। त्योहार के दौरान रसोई गैस की मांग बढ़ने के बीच कनेक्शन ब्लॉक होने से हजारों परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी और कनेक्शन बहाली की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि सिलिंडर की रिफिल बुकिंग में होने वाली संभावित परेशानी से बचा जा सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    रुद्रपुर।  भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में बिना पंजीकरण और शिक्षा विभाग की मान्यता के संचालित मिले 10 मदरसों को सील कर दिया गया है।  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष…

    You Missed

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति