जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में बिना पंजीकरण और शिक्षा विभाग की मान्यता के संचालित मिले 10 मदरसों को सील कर दिया गया है।  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरजीत सिंह गांधी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने सील किए गए मदरसों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मदरसों और अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों की मान्यता से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि मान्यता प्रस्तावों में सामने आ रही कमियों को संबंधित विभाग आपसी समन्वय से दूर करें, ताकि लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जा सके।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी ने बैठक में बताया कि मान्यता के लिए आवेदन नहीं करने वाले 10 मदरसों को सील किया गया है। इस पर अध्यक्ष ने अधिकारियों से इन मदरसों की मौजूदा स्थिति की विस्तृत आख्या शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

अध्यक्ष ने प्राधिकरण के अधिनियम और उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक शैक्षिक संस्थानों को मान्यता प्रक्रिया से जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में मान्यता संबंधी लंबित मामलों के निस्तारण और संस्थानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाने पर जोर दिया गया।

 

परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और विस्तृत रिपोर्ट अध्यक्ष व जिलाधिकारी को सौंपने को कहा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शावेद आलम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी, शिक्षा विभाग के रविंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    रुद्रपुर।  भदईपुरा से नवोदय बिजली घर आने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते नवोदय बिजली घर से निकलने वाली संबंधित विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित…

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हुए कनेक्शन, इंडेन के 33 हजार और भारत गैस के 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित रुद्रपुर। त्योहारों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले के करीब 55 हजार…

    You Missed

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति