शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

बदायूं,   शराब पीने के बाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव में शुक्रवार रात नरेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने 35 वर्षीय बेटे राम अवतार की हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राम अवतार पुत्र नरेश करीब 15 साल से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ पैतृक गांव आया था। बताया गया कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर के अंदर राम अवतार का शव खटिया पर चादर से ढंका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    बरेली,   जिला कारागार से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया बंदी सचिन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना 21 अक्टूबर की है। बंदी के फरार होने के मामले…

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    बरेली,दहेज में स्कॉर्पियो या सफारी कार अथवा 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है…

    You Missed

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    शराब के नशे में पिता बना बेटे का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काटा गला

    जिले में 55 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, त्योहार पर सिलिंडर की चिंता

    जिले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 मदरसों पर लगी सील

    अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक बनेगी 1.150 किमी सड़क, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने दी वित्तीय स्वीकृति

    रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत