शहर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कलां में सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, गांव में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिलने पर एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सिरौली कलां के सात और बरेली जिले व किच्छा के तीन निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मांस जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
घर में घुसकर चाकू-तलवारबाजी,घायलों की हालत नाजुक कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके का था मामला तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर:-कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में हुए चाकू-तलवारबाजी के घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश…
