इमीग्रेशन कार्यालय सील,एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार विदेश भेजने के नाम पर करती था ठगी  पुलिस ने किया मुकदमा

रुद्रपुर :-कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आवास विकास स्थित इमीग्रेशन कार्यालय को सील कर दिया और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया।
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस को गांव सहदौरा बरा निवासी शमशेर अहमद ने बताया कि एक माह पहले उसकी मुलाकात प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद अलीम अहमद से हुई थी और युवक ने जेड ग्लोबल कैरियर इमीग्रेशन सर्विस के नाम से आवास विकास स्थित कार्यालय भी बताया था। बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे अल्बानिया,आर्मेनिया,रूस जैसे देशों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि वह उसके बेटे का वर्क वीजा बनाकर दे देगा और साथ ही वेयर हाउस में नौकरी भी पक्की कर देगा। जिसके बाद बेटे को 80 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह भी मिलेगी। शिका यतकर्ता का कहना था कि लाखों रुपये देने के बाद भी एक माह बाद कोई वीजा नहीं आया और रकम भी वापस नहीं की।सीओ ने बताया कि प्रकरण को गंभीर ता से लेते हुए ट्रांजिट कैंप-आवास विकास पुलिस ने संयुक्त धरपकड़ की कार्रवाई की और आरोपी मोहम्मद अलीम की गिरफ्तारी करते हुए आवास विकास स्थित इमीग्रेशन कार्यालय को भी सील कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    घर में घुसकर चाकू-तलवारबाजी,घायलों की हालत नाजुक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके का था मामला  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रपुर:-कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में हुए चाकू-तलवारबाजी के घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश…

    धोखेबाज बिल्डरों पर SIT का शिकंजा, पीड़ितों की तहरीर पर होंगे ताबड़तोड़ मुकदमे!

    रुद्रपुर :-ऊधमसिंह नगर में भोले-भाले लोगों को अपना घर का सपना दिखाकर रकम हड़पने के मामले बेहताशा बढे है और पीड़ित इंसाफ के लिए दर-दर भटका रहता था,लेकिन अब एसएसपी…

    You Missed

    घर में घुसकर चाकू-तलवारबाजी,घायलों की हालत नाजुक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके का था मामला  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    इमीग्रेशन कार्यालय सील,एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार विदेश भेजने के नाम पर करती था ठगी  पुलिस ने किया मुकदमा

    धोखेबाज बिल्डरों पर SIT का शिकंजा, पीड़ितों की तहरीर पर होंगे ताबड़तोड़ मुकदमे!

    धोखेबाज बिल्डरों पर SIT का शिकंजा, पीड़ितों की तहरीर पर होंगे ताबड़तोड़ मुकदमे!

    सिरौली कलां में अवैध पशु कटान का खुलासा, पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

    मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लिया जाएगा शटडाउन

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित