रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद साइबर गिरोह का खुलासा भी हो सकता है।
सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय के साइबर ऐप के माध्यम से कोतवाली पुलिस के सामने 14 साइबर ठगी की रकम नि काली गई है। कोतवाली दरोगा दीपक बहुगुणा ने जांच शुरु की। तो पाया कि तरुण कुमार सोनी निवासी बागा भिंगा श्रावस्ती यूपी,सोनीपत हरियाणा निवा सी अमनीत कौर और नीलामांगला बेगलुरु रुरल कर्नाटक निवासी धर्मेद्र कुमार के साथ ठगी की घटना हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि ठगी खा तों से रकम एटीएम के माध्यम से निकाली गई है। पुलिस ने नारायणपुर को टा निवासी अमन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो पता चला कि एक पेट्रोल पंप से 24 अक्टूबर को नौ बार एटीएम के माध्यम से 40 हजार रु पये की निकासी हुई है। पूछताछ में सेल्समैन पहाडगंज निवासी हरीश कुमा र और अर्जुनपुर निवासी होशियार सिंह उर्फ हैरी को हिरासत में लिया और कमरे से कई एटीएम कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूछताछ शुरु कर दी है। जांच में पता चला कि अभियुक्त एटीएम से रकम नि कालने के बाद दो फीसदी का कमीशन भी लेते थे। पुलिस का दावा है कि पू छताछ में कई अहम सुराग मिले है और जल्द ही सिडिकेट का खुलासा हो गा।
इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी
रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

