रुद्रपुर में खूनी वारदातों का सिलसिला जारी! पांच दिन में दो हत्याओं से शहर में दहशत

1001385112_cropped.webp

 

रुद्रपुर :-पिछले पांच दिनों में कोतवाली रुद्रपुर का इलाका दो निर्मम हत्या ओं से दहल गया है। एक तरफ जहां भांजे को बचाने के चक्कर में सिक्योरिटी गार्ड की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं 23 नवंबर को पिता के हमले में घायल अनिल की भी दर्दनाक मौत हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

 

बताते चले कि रेशमबाडी निवासी 46 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और अपनी बहन के घर पर ही रहता था। गुरुवार की रात्रि सवा दस बजे के करीब कुछ युवक उसके भांजे अनुज कुमार को बेरहमी से पीट रहे थे और जैसे ही मामा ने बचाने की कोशिश की। युवकों ने धारदार चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। जिसकी पुष्टि साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सकों ने की। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी वारदात 23 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे की है। जब इंदिरा कॉलोनी गली-चार निवासी 26 वर्षीय अनिल प्रजापति कमरे में सो रहा था कि अचानक उसके पिता सुरेश कुमार ने सब्बल से सोते बेटे की सिर पर तीन से चार खतरनाक प्रहार कर डाले और मौके से फरार हो गया। घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। जहां 26 नवंबर की तड़के उसकी मौत हो गई। पांच दिन में दो निर्मम हत्याओं से रुद्रपुर का इलाका दहल उठा और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जांएगी। सिक्योरिटी गार्ड और अनिल हत्याकांड प्रकरण में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस की छह टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

 

—-

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 33 मकान राख; जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल

    उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक अंतर्गत पवाणी गांव में भीषण आग में 33 मकानों के जलकर राख होने तथा 58 परिवारों के बेघर होने की घटना के बाद…

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    You Missed

    रुद्रपुर में खूनी वारदातों का सिलसिला जारी! पांच दिन में दो हत्याओं से शहर में दहशत

    रुद्रपुर में खूनी वारदातों का सिलसिला जारी! पांच दिन में दो हत्याओं से शहर में दहशत

    उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 33 मकान राख; जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल

    सायरन बजते ही छाया अंधेरा, कहीं आग तो कहीं मलबे में दबे लोगों को बचाने दौड़ी टीमें

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत