टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट,  सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली, कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश