क्रेडिट कार्ड के नाम पर मशीन ऑपरेटर से 1.49 लाख की ठगी

रुद्रपुर। सिडकुल कंपनी के मशीन ऑपरेटर से क्रेडिट कार्ड को चालू करने के नाम पर लाखों की ठगी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलर ने खुद को मुंबई बैंक का ब्रांच मैनेजर बताया और रिचार्ज पैसा डालते ही लाखों की नकदी गायब हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार वर्मा निवासी गांव बद्यांव सहसवार थाना सहसवार बलिया ने बताया कि वह वर्ष 2012 से सिडकुल की एक प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करता है। बताया कि 26 नवंबर 2022 को क्रेडिट कार्ड आवंटित हुआ था। जिसकी लिमिट 50 हजार रुपये की थी। आरोप था कि 23 दिसंबर 2022 को  मोबाइल पर एक कॉल आई। जो खुद को राहुल अग्निहोत्री मुंबई एक बैंक का ब्रांच मैनेजर बता रहा था। कॉलर ने बताया कि क्रेडिट कार्ड को चालू करने के लिए 1500 रुपये का रिचार्ज शुल्क काटना है। बातों में आकर उसने ओटीपी नंबर कॉलर को बता दिया। उसके कुछ ही देर बाद खाते से 99 हजार 500 रुपये और कार्ड की लिमिट की पचास हजार रुपये की धनराशि कट गई। मैसेज को देखने के बाद ठगी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश