पशु चिकित्साधिकारी को विजिलेंस ने आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के नौगांव में विजिलेंस ने बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका गोयल को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के बंद कमरे में उनसे पूछताछ कर रही है।
डॉ. मोनिका वर्ष 2011 से उत्तरकाशी के नौगांव में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चेक देने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर की। जिसके बाद टीम ने उन्हें बुधवार शाम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि टीम डॉ. मोनिका पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश