आतंकी जग्गा को लेकर उत्‍तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

Spread the love

आतंकी जग्गा को लेकर उत्‍तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल
जग्गा की निशानदेही पर बाजपुर के युवक को उठाया, हड़कंप
बाजपुर। आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शुक्रवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची। जहां से सीधे बैंतखेड़ी गांव पहुंची और जग्गा की निशानदेही पर एक युवक को उठाया।
कोतवाली में दिल्ली पुलिस के साथ ही एएसपी काशीपुर, आइबी व इंटेलीजेंस की टीमों ने करीब चार घंटे उससे पूछताछ की। शाम को कड़ी सुरक्षा में युवक और जग्गा को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक की हत्या के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद रहे जग्गा के संपर्क में बाजपुर के बैंतखेड़ी का युवक आया था। तब वह अपने किसी परिचित से मिलने हल्द्वानी जेल में जाया करता था। जग्गा ने बीते दिनों पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी थी। जग्गा की निशानदेही पर ही संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साथ ले गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस व स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि युवक को केवल रूटीन पूछताछ के लिए उठाया गया है। बाजपुर व केलाखेड़ा थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल भी दिल्ली रवाना हुए हैं। बैंतखेड़ी का युवक बाजपुर में एक आइलेट्स सेंटर में नौकरी करता है। इसके साथ ही खनन क्षेत्र में भी उसकी सक्रियता की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक उसने दसवीं तक ही पढ़ाई की है। दो-तीन माह पहले उसने अपना पासपोर्ट भी बनवाया है। हालांकि बाजपुर कोतवाली में उसके विरुद्ध किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ इन्कार कर दिया। हालांकि आइबी, इंटेलीजेंस एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी मामले की गंभीरता की ओर इशारा कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप