किच्छा। एक सप्ताह से लापता दो नाबालिग किशोरियां की बरामदगी को लेकर सैकड़ों वार्ड वासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का घेराव किया। पूर्व विधायक ने कोतवाल को शीघ्र ही लापता किशोरियां को बरामद किए जाने के निर्देश दिए हैं।
वुधवार को आजादनगर सोनेरा बंगाली कॉलोनी निवासी सैकड़ों वार्डवासीयो ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनका घेराव कर एक सप्ताह से गायब दो नाबालिग किशोरियो की बरामदगी के लिए गुहार लगाई।वार्डवासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का को बताया कि वार्ड निवासी दुर्गा प्रसाद की पुत्री नेहा 13 वर्ष एवं गिरधारी की पुत्री विमलेश 17 वर्ष को बीते 8 फरवरी को पड़ोस में इटावा उत्तर प्रदेश के निवासी किराएदार लड़के बहला-फुसलाकर भगा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार कोतवाली के चक्कर लगा कर थक गए हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कोतवाल धीरेंद्र कुमार से फोन पर वार्ताकर उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए किरायेदारोके सत्यापन कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। घेराव करने वालों में सभासद प्रतिनिधि राजकुमार कोली, मिथुन मंडल, अमर मजूमदार, हीरा सरकार, उत्तम मजूमदार, सोनू, राकेश गुप्ता, धीर सिंह, गोविंद, राम पाल गंगवार, नेम पाल गंगवार, टीकाराम शर्मा, निर्मल डाली, नीतू, तारक मंडल, अतुल, अनुकूल, बाबू मिस्त्री, सुशील, बबलू, सोमपाल गंगवार, संजीव गंगवार, बाबू, सुशांत आदि थे।




