10 साल से फरार 10 हजार का ईनामी लगा पुलिस के हाथ, पहचान छिपाकर यूपी में कर रहा था प्रवास

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस व एसओजी की टीम ने 10 सालों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अनिल कुमार के दो बेटे साल 2012 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या के मामले में दो अन्य अभियुक्तों के साथ जेल गए थे। अनिल ने दोनों बेटों को बचाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कर नाबालिग दर्शा दिया था। किशोर न्याय बोर्ड ने जब दस्तावेज जांचे तो फर्जी पाए गए। जिसके बाद 2012 में अनिल उर्फ गुड्डू के खिलाफ भी धोखाधड़ी समेत अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था और तब अनिल कुमार फरार चल रहा था और नाम बदलकर उत्तर प्रदेश में रह रहा था। अभियुक्त अनिल कुमार मुरादाबाद क्षेत्र में रिटायर दरोगा गुड्डू के नाम पर रह रहा था, जिसे ऊधमसिंह नगर जिले के थाना पंतनगर की पुलिस टीम व एसओजी ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद