पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की सम्पत्ति कुर्क तहसीलदार को नियुक्त किया रिसीवर

पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की सम्पत्ति कुर्क
तहसीलदार को नियुक्त किया रिसीवर
देहरादून। राज्य में हुए यूकेसीएसएससी परीक्षा घोटाले जो राज्य में काफी चर्चाओं में आ या था बता दें की इस घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में चिन्हित की गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की राज्य एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार तहसीलदार को इस संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया है।
बता दें की एसटीएफ की छानबीन में सामने आया था कि नकल माफिया हाकम सिंह ने परीक्षा घोटालों से प्रदेश भर में करोड़ों की जायदाद बनाई और हरिद्वार से लेकर देहरादून व उत्तरकाशी आदि जिलों में बेशकीमती संपत्तियां खरीदी बता दें की शिकंजा कसने के लिए हाकम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच उत्तराखंड एसटीएफ के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। बता दें की अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति की खोजबीन के दौरान हाकम की हरिद्वार के रानीपुर झाल क्षेत्र में भी एक प्लॉट होने की जानकारी एसटीएफ को मिली थी। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि यह संपत्ति हाकम सिंह ने बिल्केश्वर कॉलोनी निवासी वासुदेव अग्रवाल से खरीदी थी। विवेचक इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेजी थी। वहीं आपको बता दें की जिलाधिकारी देहरादून की कार्रवाई का हवाला देते हुए राज्य के एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजा। जिसके आधार पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार तहसीलदार को इस संपत्ति का रिसीवर नियुक्त कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश