पूजा अर्चना के साथ ऐतिहासिक चैती मेले का किया शुभारंभ

काशीपुर। भगवती मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के प्राचीर से धर्म ध्वजा फहरा कर एवं फीता काटकर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने ऐतिहासिक चौती मेले का आज से विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडा परिवार ने सुबह मंत्रेचार के बीच घट पूजा कर धर्म ध्वजा की स्थापना कराई। वक्त़ाओं ने कहा कि चौती मेला लोगों की आस्थाओं का केंद्र है। पूर्व में कोरोना के कारण ऐतिहासिक मेला प्रभावित रहा लेकिन अब जबकि पूरी तरह स्थिति सामान्य है मेले में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी चौती मेला मैदान में दुकाने आदि भली प्रकार से लगी ना होने के कारण सन्नाटा पसरा है। मेला मैदान में जलजमाव के कारण भी दुकानों को लगाने में व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन माना जा रहा है कि सप्ताह के भीतर ऐतिहासिक चौती मेला पूरे शबाब पर होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, वंश गोपाल अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, शक्ति़ जतिन शिवा विवेक व राम अग्निहोत्री के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्र क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा समेत बड़ी तादाद में गणमान्य मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश