बंद पड़ी फैक्ट्री में बनाते थे नामी कंपनियों की नकली दवा, चार गिरफ्तार; लाखों की दवाएं सीज

रुड़की। देश के अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क फैला कर नकली दवाओं का धंधा करने वाले चार आरोपियों को नकली दवाइयां और कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के छह साथी अभी फरार हैं। भगवानपुर थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ, स्थानीय पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मंडावर चेक पोस्ट से एक अल्टो कार में सवार दो लोग नकली दवा लेकर आ रहे हैं।
आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नितिन प्रजापति निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की और राशिद खान निवासी मोहल्ला कस्बा थाना धामपुर बिजनौर, हाल पता गुलाब नगर रामपुर चुंगी रुड़की बताया। पूछताछ में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री से नकली दवा बनाए जाने की बात बताई। टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर संचित निवासी गणेशपुर रुड़की व रोहतास सैनी निवासी रोहना खास कोतवाली मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।
तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकली दवा और कच्चा माल बरामद हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कार सवार नितिन और राशिद कार से दवा को कोरियर करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले में पंकज कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार मौके से फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद