ऑटो वालों ने लगाए मारपीट और अवैध वसूली के आरोप, हंगामा

Spread the love
रुद्रपुर। मंगलवार सुबह ऑटो चालकों ने अचानक ऑटो का संचालन रोक दिया और कुछ लोगों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप था कि प्रति ऑटो 20 रुपये प्रतिदिन की अवैध वसूली की जा रही है और रुपये न देने पर मारपीट की जा रही है। वहीं आरोप था कि अवैध वसूली करने वाले एक स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस की धौंस दिखा रहे हैं। मेट्रोपोलिस कालोनी के गेट पर ऑटो चालकों के एकत्र होने की सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालकों को कोतवाली भेजा।
मंगलवार सुबह गुस्साए ऑटो चालकों ने अपने ऑटो हाईवे किनारे खड़े कर दिए और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सभी मेट्रोपोलिस गेट के पास एकत्र हो गए। इस दौरान सूचना पर वहां सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार भी पहुंच गए। ऑटो चालकों का आरोप था कि सतीश और विजय नाम के दो लोग अपने साथियों के साथ ऑटो चालकों से जबरन 20 रुपये प्रति ऑटो वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें धमकाया और पीटा जा रहा है। उनका आरोप था कि एक स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस की धौंस दिखाकर वह उन्हें धमका रहे हैं। साथ ही 20 रुपये प्रतिदिन न देने पर रुद्रपुर में किसी भी रूट पर ऑटो न चलने देने की धमकी दे रहे हैं। गुस्साए ऑटोचालकों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे सिडकुल चौकी इंचार्ज ने कहा कि मामला रोडवेज का बताया जा रहा है और यह क्षेत्र उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। ऐसे में ऑटो चालकों को कोतवाली जाकर अपनी बात रखने को कहा गया है। वहीं इसके बाद ऑटो चालक कोतवाली चले गए और वहां हंगामा कर प्रदर्शन किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी