विधायक प्रतिनिधि लिखी बाइक को रोकने पर थाने में हुआ बवाल  एसआई को हटाए जाने की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को घेरा 

गदरपुर। वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर विधायक प्रतिनिधि लिखी एक बाइक को रोकना उस समय महंगा पड़ गया जब भाजपाइयों ने थानाध्यक्ष राजेश पांडे का घेराव करते हुए आरोपी एसआई को हटाए जाने की मांग की। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने भाजपाइयों से वार्ता कर उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया परंतु आक्रोशित भाजपाइयों ने दो टूक चेतावनी देते हुए एस आई को ना हटाए जाने की सूरत में धरना देने की चेतावनी दे डाली। भाजपाइयों की मांग पर एसआई को जांच होने तक सीओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया।
रविवार को देर शाम पुलिस की चीता मोबाइल पर तैनात कॉन्स्टेबल संजीव कुमार अपने एक अन्य सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक के आगे रामपुर विधायक प्रतिनिधि लिखा देख कांस्टेबल संजीव ने बाइक को रोककर जानने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संजीव ने बाइक को थाने ले जाकर एसआई चंद्र सिंह से बाइक का चालान काटने को कहा कॉन्स्टेबल के कहने पर जब एसआई बाइक का चालान काटने लगे तो उसी दौरान भाजपा सभासद परमजीत सिंह पम्मा थाने पहुंचे और उनकी किसी बात को लेकर चंद्र सिंह से नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में भाजपाइयों ने थानाध्यक्ष राजेश पांडे का घेराव करते हुए आरोपी एसआई को तत्काल हटाए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह अपनी मांग पर अड़े रहे। मामले को बिगड़ता देख राजेश पांडे ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने थाने पहुंचकर भाजपाइयों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह एसआई को हटाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी थाने पहुंचे और उन्होंने सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी से वार्ता की। सभासद परमजीत सिंह का आरोप था कि एसआई ने उनके साथ अभद्रता की है। वहीं एसआई ने आरोपों को निराधार बताया। भाजपाइयों की मांग पर आरोपी एसआई चंद्र सिंह को मामले की जांच होने तक सीओ बाजपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। घेराव करने वालों में विधायक प्रतिनिधि राजेश गुंबर,, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश भुड्डी, भाजयुमो अध्यक्ष मुनि भुसरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, सभासद मनोज गुंबर, नरेश हुड़िया, गुंजन सुखीजा, वकुल सुखीजा, अभिषेक वर्मा, अश्विनी कुमार, सनी बत्रा सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश