दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। उत्तराखंड में जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन की शिकायत करने वाले को प्रताड़ित करने सहित उसी पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के आरोप में दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उक्त उक्त प्रकरण का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रामजीवनपुर निवासी बाबूराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उसके द्वारा कोसी नदी में अवैध खनन का विरोध एवं खनन में लिप्त वाहनों से 800 रुपये के हिसाब से वसूली करने का उसके द्वारा वीडियो बनाया गया था जिसकी शिकायत उसके द्वारा 02 जून 2022 को शिकायत की गई मगर पुलिस ने शिकायत नही ली बल्कि उसको उल्टा पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर लॉकअप में बंद कर उसको प्रताड़ित किया गया।साथ ही पुलिस द्वारा उसके इनकाउंटर की भी चेतावनी दी गई। बाद उसने पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बनाया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण में पहुँच गया तथा अधिवक्ता राजेश पांडे के माध्यम से न्यायायिक मजिस्ट्रेट बाजपुर की कोर्ट में वाद दायर किया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर बाजपुर कोतवाली में पुलिस ने तत्कालीन सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज व वर्तमान में एसएसपी कार्यालय में तैनात रीडर दरोगा प्रदीप कोहली, सिपाही नितिन कौशिक, सिपाही अमित देवरानी, सिपाही समीर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।उधर आरोपी तत्कालीन चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया है शिकायतकर्ता खुद ही खनन माफिया है। उसके द्वारा खनन के कार्य क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने के उसके द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया था तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश