24 प्रहर अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं  भंडारे का हुआ आयोजन

रूद्रपुर। 46 वां वार्षिक महोत्सव  डिबडिबा की कौशलगंज कॉलोनी में 24 प्रहर अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली अनेक स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद मंदिर प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजक कमेटी  ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है।
श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वामी भवानंद ब्रह्मचारी, स्वामी शिवानंद दास ,स्वामी रूहीदास ,स्वामी भजन नंद दास ब्रह्मचारी, स्वामी गोपाल बाबा, स्वामी हरीमन दास ,डॉ श्यामल कृष्ण मालिक, एस बी मलिक, मंटू दास ,जसवंत सिंह, निमाई मंडल, सूरज दास, भोला मंडल ,मिथुन मलिक ,चंद्र चुघ ,बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश