अग्रवाल सभा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

सितारगंज । सितारगंज आगमन पर अग्रवाल सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल का अग्र बंधुओं ने भव्य स्वागत किया ।
उत्तराखंड भ्रमण के तहत सितारगंज आगमन पर अग्रवाल सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल का अग्र बंधुओं ने, महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में भव्य स्वागत किया। इस दौरान अग्र बंधुओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि, समाज का प्रत्येक अग्रबन्धु संगठित होने के लिये  व्यापक स्तर पर अग्रवाल सभा व युवा अग्रवाल सभा की प्रदेश,जिला व नगर स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अग्र समाज, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते आये हैं, राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अग्र बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के उस संदेश को कि “एक ईंट, एक रुपया” को समाज के हर व्यक्ति तक पंहुचानी है, ताकि अग्र समाज मजबूत स्थिति में समाज व राष्ट्र के उत्थान में और अधिक कार्य कर सके। इस मौके पर अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, आदेश मंगल, पवन गुप्ता, रोशन लाल अग्रवाल,रोहताशअग्रवाल,विजय भूषण गर्ग,कैलाश अग्रवाल,कमल जिन्दल,उमेश अग्रवाल,महेश मित्तल,रंजनअग्रवाल,नरेश कंसल,राजेश बंसल,राजेश जिन्दल,मोहित जिन्दल,संजय जैन,प्रमोद अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,घनश्याम अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,मुकेश गर्ग,,संजय गोयल,शीतल सिंघल,रामौतार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश