संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से  युवक की मौत

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।  मृतक सिडकुल में काम करता था और रात को ड्यूटी करके वापस लौट रहा था।  पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि भूरारानी रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर एसआई अशोक कुमार फर्त्याल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल के आस पास लोगों से जानकारी ली। पुलिस को मृतक की जेब में एक कागज मिला। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतक की जेब में मिले कागज पर  जनपद अल्मोड़ा के ग्राम वड्यूरा पो- ठाणा मटेना लमगड़ा  निवासी 22 वर्षीय इंदर कुमार पुत्र गोविंद राम था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक भूरारानी में किसी का ऑफिस है और वहां पर खाना बनाने का काम करता था। बुधवार रात को भी खाना बना कर कहा गया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक का बुआ का लडक़ा भी रहता है। वह भी मोर्चरी पहुंच गया। एसएसआई ने बताया कि कंपनी के लोगों से जानकारी की जा रही है।  उन्होंने बताया कि कौन सी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिवार के लोग पहुंचे नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश