खेत से मिट्टी निकालने का विरोध करने पर तानी पिस्टल

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में  खेत से मिट्टी निकालने से रोकने पर पड़ोसी ने खेत स्वामी पर पिस्टल तानकर साथियों के साथ मिल जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके पर पिस्टल छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दलीप सिंह पुत्र स्वार सिंह निवासी ग्राम अमरपुर ने पुलिस को बताया कि उसके बराबर वाले खेत में मनी मोहन विश्वास पुत्र शिशु रंजन विश्वास निवासी एक शोरूम दिनेशपुर का खेत है। मनमोहन विश्वास के खेत से काफी गहरी मिट्टी का खनन पूर्व में किया जा चुका है। जिस पर उसने अपने खेत की दोनों सीमाओं के साथ लगभग 10 मीटर मिट्टी को राजस्व विभाग के आदेश से काटने से रुकवा दिया था। आरोप है कि  बीच-बीच में  मनमोहन विश्वास छूटी हुई मिट्टी को काटने का प्रयास करता रहा है। 10 मई को सुबह जब वह अपने खेत में काम कर रहा था तभी मनी मोहन विश्वास, सुरेश विश्वास, रेनू, चन्द्रमण्डल पुत्र सुखलाल मंडल तथा अन्य दो व्यत्तिफ़ हथियारों से लेस होकर जबरदस्ती जेसीबी लेकर उसके खेत के साथ छूटी हुई मिट्टी को काटने लगे। उसने ऐसा करने से मना किया तो मनी मोहन ने अपने पास सेे पिस्टल निकालकर उसके ऊपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। बताया कि अपने बचाव में उसने मनी मोहन विश्वास को धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसके हाथ से पिस्टल व मोबाईल कहीं गिर गये। दलीप का आरोप है तभी सुरेश विश्वास ने दाव से उसके सिर पर जानलेवा वार किया। जिसे रोका तो उसके बायें हाथ में दाव से चोट आ गई। रेनू, चन्द्र विश्वास तथा अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसेे गिराकर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पास से ही उसके भाई व अन्य लोग आ गये।  मनीमोहन विश्वास व उसके साथी अपनी पिस्टल, एक छोटा बैग व मोबाइल वहीं जमीन पर गिरा छोडक़र, जेसीबी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।  मिट्टी में से पिस्टल, एक छोटा बैग व मोबाइल उठाकर लाकर थाने में दिया गया।  एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि मौके पर एसआई विकास कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित की  तहरीर के आधार पर मामले की रपट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश