बाइक सवार बदमाशों ने  अखबार बांटने जा रहे युवक से मोबाइल लूटा

रुद्रपुर। अखबार बांटने जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने  मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने में सफल हो गए। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी करन ने बताया कि वह अखबार वितरण का काम करता है और गुरुवार करीब सुबह चार बजे के आसपास वह घर से अखबार लेने सेंटर आ रहा था। इसी बीच किच्छा बाइपास रोड स्थित झील के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। करन का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उससे मोबाइल लूट लिया। उसके शोर मचाने पर राह चलते लोगों के एकत्रित होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। करन ने सेंटर पर पहुंच अपने साथियों को घटना से अवगत कराया।  थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस से इस मामले में जानकारी चाही तो इस तरह की घटना की सूचना से इंकार किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश