अवैध शराब भट्टी तोड़ने पर वन कर्मियों पर हमला

Spread the love

रूद्रपुर। बीते दिनों शराब भट्टी तोड़ने से रोषित कुछ लोगों ने वन कर्मियों को रोककर उन पर हमला कर गंभीर रूप एसे घायल कर दिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। वन बीट अधिकारी पत्थरचट्टðा दक्षिणी बीट रुस्तम सिंह राणा ने दर्ज रपट में कहा है कि 10 मई को वह अपने बीट फायर वाचर रफीकपुत्र गुलाम मुस्तफा के साथ नियमित गस्त करते हुए आरक्षित वन से छत्तरपुर होकर सिडकुल क्षेत्र की ओर आ रहे थे। सिडकुल स्थित जेबीएम फैक्ट्री के गेट के पास बीट फायर वाचर रफीक को सामने से आ रही सफेद स्कूटी संख्या यूके 06 ए एक्स 9941 व मोटर साईकिल पर सवाार तीन व्यक्तियों ने जबरन रोक लिया तथा रफीक से मारपीट करने लगे । रूस्तम का कहना है यह देख जब वह वापस लौटा तो सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देतु हुए मौके से भाग गये । इस हमले मे रफीक तो काफी चोटें आई हैं । हमला करने वालों में भगत सिंह अपने पिता रेशम सिंह के साथ मिलकर आरक्षित वन धीमरी प्लॉट 57 में नाले के किनारे अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने हेतु भट्टðी लगाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे कुछ दिन पूर्व ही मौके पर मिट्टðी तोड़कर नष्ट कर दिया था। इसी कारण रंजीशन इन लोगों द्वारा रफीक पर हमला किया गया । हमला करने वालों में भगत सिह पुत्र रेशम सिंह, आजाद पुत्र मान सिंह तथा सतविंदर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासीगण जयनगर नं0-4 थाना- दिनेशपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस