10 चोरी की बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज। पुलिस ने चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने निर्देशित किया था। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी सिटी ने मनोज कत्याल और सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समलेश मण्डल निवासी ग्राम ठाकुरनगर और अनिमेष बाला निवासी देवनगर ने अपनी-अपनी बाइक चोरी होने का मुकदमा कायम कराया था। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल, एसएसआई विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को सूखी नदी पर बने पुल से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रतनफार्म नं० एक में बन्दे किनारे बड़ी-बड़ी कंटीली झाडियों के मैदान में झाड़ियों व घास-फूस से छुपाकर लिटाकर रखी अलग-अलग स्थानों से चुराई कुल 10 मोटरसाईकिल बरामद की गई। एसपी सिटी ने बताया कि राजा सरदार निवासी सुरेन्द्रनगर, शक्तिफार्म नं0 5, दिवेश सरकार निवासी वार्ड नं0 2. शक्तिफार्म, राज गुप्ता निवासी वार्ड नं0 1. शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया है। टीम में कोतवाली प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र तिवारी,सिडकुल चौकी इंचार्ज चन्दन सिंह बिष्ट, कमल नाथ गोस्वामी,भारत भूषण, कपिल कुमार, हरीश कबडवाल शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश