IAS राम विलास यादव पर सख्ती, 30 जून को रिटायरमेंट से पहले सस्पेंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए आईएएस राम विलास यादव को सस्पेंड कर दिया है। सचिव कार्मिक ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। 30 जून को यादव का रिटायरमेंट है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में वे कार्मिक विभाग से संबंद्ध रहेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश किए हैं। अपर सचिव कृषि व उद्यान रामबिलास यादव इसी माह 30 जून को रिटायरमेंट है।

यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उत्तराखंड गठन के दौरान पीसीएस रामबिलास को उत्तराखंड काडर मिला था, लेकिन अपने आवंटन के खिलाफ यादव समेत कई पीसीएस अफसरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला और कोर्ट ने पीसीएस अफसरों के याचिका खारिज करते हुए उन्हें आवंटित काडर में ज्वाइनिंग के आदेश दिए थे।

इस बीच यादव का यूपी में ही आईएएस संवर्ग में प्रमोशन हो गया था। वर्ष 2017 में उत्तराखंड में ज्वाइनिंग देने के बाद याद लोक सेवा आयोग के सचिव के अलावा अपर सचिव ग्राम्य विकास व समाज कल्याण विभाग भी देख चुके हैं। आईएएस यादव छापेमारी के बाद से ही अवकाश पर चल रहे हैं। रिटायरमेंट से पहले सस्पेंड होने के बाद अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विदित है कि धामी सरकार इससे पहले दो वरिष्ठ आईएफएस अफसरों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने पर उन्हें भी सस्पेंड कर चुकी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान