राकेश टिकैत की अपील, भाजपा को वोट नहीं: बोले- किसान हित में होते रहेंगे आंदोलन

दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। राकेश टिकैत ने शुक्रवार को लोगों से बीजेपी को वोट नहीं करने की अपील की है। दरअसल, आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विधानसभा चुनावों में किसान विरोधी बीजेपी को सजा देना होगा।
राकेश टिकैत ने कहा, ‘‘बजट से बहुत उम्मीद थी, लेकिन नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश में हमारा सभी से ये सवाल रहेगा, जो भी वोट मांगने आएंगे उनसे पूछेंगे कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया?’’ इस बीच टिकैत ने ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया है। इसका शीर्षक है, श्इस चुनाव में किसान विरोधी बीजेपी (ठश्रच्) को सजा दें।श् वहीं, किसान नेता राकेश टिकैट ने सोशल साइट कू (ज्ञव्व्) पर लिखा कि किसान हितों की रक्षा हेतु सदैव आंदोलन का निर्माण होता रहेगा।
आम बजट पर राकेश टिकैत का वार
इससे पहले मंगलवार को राकेश टिकैत ने आम बजट पर कहा था कि सरकार ने किसानों को कोई राहत नहीं दी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने एमएसपी का बजट कम कर दिया है। इससे लगता है कि सरकार एमएसपी पर खरीदारी नहीं करना चाहती है।
टिकैत ने सोशल साइट कू पर लिखा था, श्श्आज बजट में मोदी सरकार ने डैच् का बजट पिछले साल से काफी कम कर दिया। 2021-22 में डैच् पर खरीदी का बजट 248000 करोड़ था जो 2022-23 के बजट में घट कर 237000 करोड़ रह गया,वह भी सिर्फ धान और गेहू की खरीदी के लिए। ऐसा लगता है सरकार दूसरे फसलों की डैच् पर खरीदी करना ही नहीं चाहती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी