अब करोड़पति बन गए हैं योगी, जानें सीएम बनने के बाद कितनी बढ़ी है संपत्ति

लखनऊ। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बनाए गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी ओर से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक योगी की संपत्ति में पिछले चार साल में करीब 59 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। एमएलसी चुने जाने के समय उनकी संपत्ति 95.98 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.54 करोड़ हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में सांसद रहते हुए योगी की संपत्ति 72.17 लाख रुपए थी।
शुक्रवार को दाखिल पर्चे के साथ दिए गए शप‌थ पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास दो असलहे भी हैं। इनमें एक ‌लाख कीमत की एक रिवाल्वर व 80 हजार रुपए कीमत की एक राईफल भी है। योगी के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास डाकघर संसद मार्ग, नई दिल्ली के खाते में 35,24,708 रुपए हैं जबकि 2.33 लाख रुपए का बीमा है।
नई दिल्‍ली, संसद भवन स्थित एसबीआई की शाखा में 25,99,171 रुपए, पीएनबी गोरखनाथ में 4,32,751 रुपए जमा हैं। इसके अलावा एसबीआई नई दिल्‍ली में कुल 8,37,485 रुपए मूल्‍य की तीन एफडीआर, पीएनबी गोरखनाथ में कुल 7,12,636 रुपए की एफडीआर, एसबीआई गोरखनाथ के एक खाते में 7,908 रुपए, लखनऊ विधानसभा मार्ग स्थित एसबीआई की शाखा में 67,85,395 रुपए जमा हैं। गोरखनाथ स्थित डाकघर से खरीदे गए 2,33,000 रुपए के कुल 12 किसान विकास पत्र भी योगी आदित्‍यनाथ के पास हैं।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना