पुलिस  की कुशल कार्यप्रणाली से जेल जाने से बचा बेकसूर व्यक्ति दुराचार के सही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस की कुशल कार्यप्रणाली के चलते एक बेकसूर व्यक्ति जेल जाने से बच गया और नाबालिग से दुष्कर्म मामले के कसूरवार युवक को सलाखों  के पीछे पहुंचा दिया।
बता दें कि ट्रांजिट कैम्प थाने में वादिनी द्वारा एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म की नामजद तहरीर सौंपी थी। जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई नेहा ध्यानी को दी गई। नाबालिग से पूछताछ में भी उसके द्वारा उत्तफ़ व्यक्ति् पर आरोप लगाया, लेकिन व्यक्ति  लगातार खुदको बेकसुर बताता रहा। साथ ही जांच में घटना के दौरान उत्तफ़ युवक को कंपनी में कार्य किया जाना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा टीम का गठन कर गहनता से जांच की गई और पुनः नाबालिग से पूछताछ की गई और पीड़िता की कॉल डिटेल, सीसीटीवी व अन्य जानकारियां जुटाई। गहनता के जांच में पाया गया कि असली गुनहगार कोई और है। पीड़िता को पड़ोस के एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उत्तफ़ 20 वर्षीय सुमित को गिरफ्तार  किया। पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसने छत पर आकर नाबालिग से दोस्ती की व मोबाइल पर बात आदि की। जिसके बाद नागालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि प्रकाश में आए  55 वर्षीय व्यक्ति पीड़िता के घर के पास ही रहता है और दोनों के परिवारों में आए दिन कलेश रहता है। जिसके चलते पीड़िता ने उस पर आरोप लगाए, जिससे उसके घरवालों को भी प्रकरण सत्य लगे। पुलिस की कुशल कार्यप्रणाली के चलते बेकसुर व्यक्ति जेल जाने से बच गया, जिस पर एसपी क्राइम चंद्रशेखर ने सीओ अनुषा बडोला व थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा की प्रशंसा की। गिरफ्तारी टीम में एसएचओ सुन्दरम शर्मा, एसआई नेहा ध्यानी, एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल जगमोहन सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल आदि शामिल रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी