रामपुर-आजमगढ़ में खिला कमल, संगरूर में ‘आप’ की शिकस्त

Spread the love

नई दिल्ली. दो साल बाद के आम चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने रविवार को जीत का परचम लहरा दिया। उत्तर प्रदेश की ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में थीं।

अखिलेश यादव की सीट रही आजमगढ़ पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की, तो आजम खान की रामपुर सीट पर घनश्याम सिंह लोधी ने बाजी मारी। उधर, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। शुरू से ही मुद्दों को लेकर मुखर दिख रहे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (आप पार्टी) के गुरमेल सिंह को सात हजार वोटों से हरा दिया। उत्तर प्रदेश के नतीजे सपा के लिए निराशाजनक हैं। भाजपा की इस जीत से योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से चार साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है।

चार साल पहले योगी आदित्यनाथ की ओर से खाली की गई इस सीट पर अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद अखिलेश और सपा नेता आजम खान ने क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर से सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है, लेकिन लोकसभा में उसका एक भी सांसद नहीं है। पहले उसके एकमात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान थे, जिन्होंने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर संगरूर सीट से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं।

मान को मान से करारा झटका

कांग्रेस और अकाली दल समेत कई राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ कर आम आदमी पार्टी ने जिस तरह विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल कर पंजाब में सरकार बनाई थी, उसे देखकर माना जा रहा था कि पूर्व में भगवंत मान की रही संगरूर लोस सीट पर पार्टी आसानी से जीत जाएगी। लेकिन सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सिमरनजीत दो बार सांसद और पूर्व आइपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वर्ष 1984 में दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के खिलाफ उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है