जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

सितारगंज। किशनपुर रेंज के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।
रविवार को ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी श्यामसुंदर वैद्य (20) पुत्र स्व. गोविंद वैद्य का शव गांव से सटे किशनपुर रेंज के जंगल में गुठेल के पेड़ में लटका मिला। मृतक के माता-पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। वह अपनी दादी और चाचा के साथ रहता था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा श्यामसुंदर सिडकुल की कंपनी में कार्य करता था। श्यामसुंदर के चाचा अमल वैद्य ने बताया श्याम शनिवार रात से घर नहीं आया था। उसको कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्हें लगा कि वह अपने किसी दोस्त के यहां रुक गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें श्याम सुंदर के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी