वंदे भारत ट्रेन: 300 करोड़ में आधुनिक बनेंगे कोचिंग डिपो

Spread the love

रेलवे ने राज्य में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के संचालन और इसके रखरखाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पांच कोचिंग डिपो को 300 करोड़ रुपए खर्च कर आधुनिक बनाएगा। दरअसल, हाल में रेलवे बोर्ड ने एक आदेश जारी कर उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के जयपुर, अजमेर, उदयपुर और श्रीगंगानगर स्थित कोचिंग डिपो को वंदे भारत ट्रेन के रैक के विकास, अपग्रेड, मेंटीनेंस की तैयारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद इन डिपो में कार्यरत मेंटीनेंस यूनिट स्टाफ को एक माह की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया। ट्रेनिंग पूरी करके आने के बाद कोचिंग डिपो में तैयारी शुरू हो गई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से अत्याधुनिक है। इसके दोनों ओर पावर कोच लगे हुए होते हैं। इन तकनीकों के मद्देनजर इसके मेंटीनेंस, विकास के लिए कोचिंग डिपो मेें मशीनरी, इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिक लाइन, पिट लाइन, अलग ट्रैक आदि की जरूरत पड़ेगी। इस पर रेलवे को करीब 300 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

जोन में वंदे भारत ट्रेन के रैक मेंटीनेंस, विकास के लिए कोचिंग डिपो में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं। कोचिंग स्टाफ की ट्रेनिंग भी हो चुकी है।

– कैप्टन शशिकिरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष के अंत तक संभवत: उत्तर पश्चिम रेलवे जोन को इस ट्रेन के दो से तीन रैक मिल जाएंगे। हालांकि कुछ अगले वर्ष अगस्त तक 6 रैक मिलना लगभग तय है। ऐसे में पहले चरण में इसकी दिल्ली से वाया जयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर से श्रीगंगानगर, जोधपुर से दिल्ली रूट पर सौगात मिल सकती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार