मकान का लेंटर गिरने से दंपति की मौत, एक युवती घायल

Spread the love
रुद्रपुर। काशीपुर के ग्राम मिस्सरवाला में बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनो के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।  छत गिरने के पीछे लगातार हो रही बारिश का कारण बताया जा रहा है ।
आपको बताते चलें कि बारिश के कहर से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।  बताया जा रहा है कि पहले दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। जिससे पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। छत के नीचे दबे रहने की वजह से मोहम्मद नासिर उम्र 65 और उनकी पत्नी मोहमद्दी उम्र 60 ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक 18 साल की युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।   जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सूचना पर पहुंचे कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वही स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से बताया गया है कि सहायता सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। काशीपुर एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा मौका मुआयना कर लिया गया है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। काशीपुर सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घायल नाती को काशीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित