दो स्कूलों के बीच टूटी सड़क,  जल भराव नगर निगम के खिलाफ  किया  जोरदार प्रदर्शन  

रुद्रपुर। जलभराव से आक्रोशित वार्ड नंबर 32 भूरारानी के लोगों ने पार्षद मोहनखेड़ा के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी यदि शीघ्र ही नगर निगम से स्वीकृत कार्य पूरे नहीं कराए गए तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण भूरारानी स्थित आरएएन पब्लिक स्कूल और सत्यनारायण कॉलोनी में जबरदस्त जलभराव हो गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर पार्षद खेड़ा के नेतृत्व में लोगों ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्षद खेड़ा ने कहा कि नगर निगम में उन्होंने वार्ड नंबर 32 सत्यनारायण कॉलोनी से आरएएन स्कूल होते हुए मित्तल पाइप फैक्ट्री तक सीसी सड़क व नाला निर्माण नगर निगम के पटल पर रखा था। जिसका टेंडर हो चुका हैं। लगभग इस बात को एक वर्ष बीत चुका है। टेंडर होने के बाद संबंधित ठेकेदार ने सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं, लेकिन मेयर रामपाल सिंह वर्क आर्डर जारी नहीं कर रहे हैं। पार्षद खेड़ा का आरोप है कांग्रेसी पार्षद होने के कारण नगर निगम उनसे भेदभाव कर रहा है और इन स्वीकृत कार्यों को भी पूरा नहीं कराया जा रहा। उन्होंने कहा इन सड़कों पर आरएएन सीनियर व आर ए एन जूनियर स्कूल आते हैं इसके अलावा सैकड़ों लोग निवास करते हैं। जलभराव के कारण आए दिन स्कूली बच्चे और अभिभावक पानी में गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द ही यह कार्य पूरा नहीं कराया गया और जलभराव से निजात नहीं दिलाई गयी तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश चंद जोशी, मनोज पाल, जहीर, जय श्री पांडे, विनय सिंह, ओमप्रकाश, पुष्पा देवी, सुरेंद्र सिंह, कर्मवीर, अभिषेक, सोनी, सरिता, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान