चमोली में डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में बांधे  काले फीते, विरोध प्रदर्शन 

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद चमोली  के घाट पीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान चिकित्सकों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जनपद अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सक एकत्रित हुए। उन्होंने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी तो चिकित्सक के लिए काम करना मुश्किल होगा। इस घटना की जितनी भत्र्सना की जाए उतना ही कम है।  इस संबंध में देहरादून में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे  पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह तक काला फीता बांध कर विरोध किया जाएगा। उसके बाद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो बृहस्पतिवार से प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रकट किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों से विरोध में शामिल हो। इस मौके पर डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. यदुराज भट्ट, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. संजीव गोस्वामी, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ.देवासी,  डॉ. गुरु जिंदल आदि शामिल थे।

सितारगंज। पीएचसी, घाट चमोली में चिकित्साधिकारी के साथ हुई हिंसा के विरोध में सीएचसी सितारगंज में डॉक्टरों ने काले फीते बांधकर कार्य किया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
सीएमएस डॉ अभिलाषा पाण्डे ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में तैनात चिकित्साधिकारी को ड्यूटी के दौरान गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सीएचसी सितारगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के चिकित्सकों ने बुधवार को काला रिबन बांधकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी