दिनदहाड़े घर में घुसी लुटेरी महिला, घर में मौजूद वृद्धा पर हथौड़े से हमला

दिनदहाड़े घर में घुसी लुटेरी महिला, घर में मौजूद वृद्धा पर हथौड़े से हमला

जीन्स-टॉप पहन मुंह पर कपड़ा लपेटे घर में घुसी थी महिला,   तोड़ा अलमारी का लॉकर
रूद्रपुर । दिन-दहाड़े घर में घुस कर महिला द्वारा अलमारी का लॉकर तोड़ने का मामला सामने आया है। घर में दूसरे कमरे में मौजूद वृद्धा महिला द्वारा जब इसका विरोध किया तो लुटेरी महिला द्वारा हथौड़ी से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार दीपक भटिया पुत्र स्व0 रामचन्द्र भाटिया अपने परिवार के साथ आवास विकास स्थित ई0डब्लू0एस0- ए-351 में रहते है। रोजाना की तरह वह कल अपनी ड्यूटी पर गये हुए थे। उनकी माता श्रीमती पूनम भाटिया व उनका 5 वर्षीय पुत्र अविराज भाटिया घर में मौजूद था। कल प्रातः करीब आठ बजे उनकी माता को दूसरे कमरे से कुछ आवाज सुनाई दी तो वह उस कमरे पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। जीन्स-टॉप पहने और मुंह पर चुन्नी बांधे महिला हथौड़ी सहित अन्य सामान से उनकी सेफ का लॉकर तोड़ने का प्रयास कर रही थी। यह नजारा देख जब वह उक्त लुटेरी महिला के पास पहुंची तो लुटेली महिला ने उसकी वृद्धा मॉ पर हथौड़ी से हमला बोल दिया। यही नही उसके द्वारा उसकी मॉ का रस्सी से गला दबाने का भी प्रयास किया। इसी बीच उसकी मॉ द्वारा शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होता देख उक्त लुटेरी महिला वहां से खिसक गई। वृद्धा पूनम भाटिया को कई गंभीर चोटे भी लगी है। दीपक ने बताया कि लुटेरी महिला द्वारा सेफ का एक लॉकर तोड़ दिया गया था लेकिन जब महिला को उसमे कोई विशेष कीमती सामान नही मिला तो उसके द्वारा सेफ का दूसरा लॉकर तोड़ने का प्रयास किया गया। आवाज सुनकर उनकी मॉ मौके पर पहुंच गई, अन्यथा उक्त महिला लॉकर तोड़कर सारा कीमती सामान उड़ा लेती। दीपक की तहरीर पर पुलिस ने उक्त घटना की रपट दर्ज करते हुये महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे से उक्त महिला के आने जाने के फुटेज प्राप्त कर लिये है। सीसीटीवी कैमरे में गली में एक टुक-टुक भी खड़ा हुआ नजर आ रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त महिला टुक-टुक पर आई होगी। कालोनीवासियों का कहना है कि उक्त महिला कुछ दिन पूर्व भी गली में देखी गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में दीपक के घर में काम करने वाली मेड को बुलाकर उससे पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ उक्त महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान