दबंगों के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Spread the love

रूद्रपुर। जबरन जमीन कब्जाने और विरोध करने पर मारपीट एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। शांतिपुरी नंबर चार निवासी हंसा देवी पत्नी गोविंद राम के साथ पहुंचे शांतिपुरी के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी को दिये ज्ञापन में हंसा देवी ने बताया कि नौ जुलाई को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर के सामने स्थित उसकी खाली जमीन पर ट्रैक्टर बुलाकार उसकी जुताई करवा दी और उसमें जबरन बीज भी बो दिये। मना करने पर उक्त लोग घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। मारपीट में उसे गुम चोटें आयी है। घर में बुजुर्ग सास व ससुर से भी हाथापायी की गयी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि मामले की सूचना पंतनगर थाना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप